अंतराष्ट्रीय

Pakistan में भारी बारिश और बाढ़ से 937 की मौत, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से हर जगह तबाही का आलम नजर आ रहा है। बाढ़ और बारिश से अब तक 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत हो गई है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, सबसे अधिक नुकसान सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में हुआ है। बलूचिस्तान का 70 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे प्रांत देश के अन्य हिस्सों से कट गया है। बलूचिस्तान में गत 14 जून से भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 234 लोगों की मौत हुई है।

वहीं बात करें सिंध प्रांत कि तो यहां 306 लोगों की जान जा चुकी है। यहां के 23 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। बाढ से हजारों घर क्षतिग्रस्त या तबाह हो गए हैं। एक बड़ी आबादी के सामने आश्रय का संकट खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नुकसान की भरपाई के लिए विदेशी मदद की मांग की थी। इसके मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वित्तीय संस्थानों की ओर से 50 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!