राष्ट्रीय

चर्चित चेहरे जो चुनाव हार गए, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष शामिल

Loksabha 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें कई दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं देखें लिस्ट

अधीर रंजन चौधरी, बहरामपुर, कांग्रेस

पश्चिम बंगाल की बहरमपुर सीट से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हार का सामना करना पड़ा है। अधीर रंजन चौधरी को पूर्व क्रिकेटर और TMC प्रत्याशी यूसुफ पठान ने 539228 वोटों से हराया। अधीर रंजन चौधरी को 438171 वोट मिले।

महबूबा मुफ्ती, अनंतनाग राजौरी , पीडीपी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी PDP की अध्यक्ष और पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती चुनाव हार गई। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी मियां अलताफ़ अहमद ने महबूबा मुफ़्ती को 281794 वोटों से हराया। महबूबा मुफ़्ती को 240042 वोट मिले।

भूपेश बघेल, राजनादगांव, कांग्रेस

राजनांदगांव लोकसभा सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी प्रत्याशी और सांसद संतोष पांडेय ने 44 हजार से ज्यादा वोटों से उन्हें हराया।

मेनका गांधी, सुल्तानपुर, भाजपा

सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी हार गई हैं। सपा प्रत्याशी रामभुवल निषाद ने मेनका गांधी को 43174 वोटों से हराया। मेनका गांधी को सुल्तानपुर में 401156 वोट मिले।

कन्हैया कुमार, नार्थ-इस्ट दिल्ली, कांग्रेस

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को नार्थ-इस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। मनोज तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लगभग 137066 वोटों से हराया। मनोज तिवारी को करीब 821567 वोट मिले।

दिग्विजय सिंह, राजगढ़, कांग्रेस

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को एमपी के राजगढ़ से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 145537 वोटों से हराया। दिग्विजय को 610602 वोट मिले।

उमर अब्दुल्ला, बारामुला, नेशनल कॉन्फ़्रेंस

बारामुला से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल राशिद शेख़ ने नेशनल कॉन्फ़्रेंस के उमर अब्दुल्लाह को 204142 वोटों से हराया है। उमर अब्दुल्लाह को 268339 वोट मिले हैं।

स्मृति ईरानी, अमेठी, भाजपा

यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को 167196 वोटों से हराया। उन्हें 539228 वोट मिले। इसी सीट पर पिछली बार स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को हराया था।

अजय राय, वाराणसी, कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को हार का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अजय राय को 152513 वोटों से हराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!