शौच के लिए गई 13 वर्षीय नाबालिग का शव पहाड़ी पर मिला, दुष्कर्म की आशंका- Shivpuri News

शिवपुरी। आज सुबह शौच के लिए गई नाबालिग लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लड़की के कपड़े फ़टे हुए थे। उसके शरीर पर भी चोट के निशान भी मिले हैं। शव को देखकर नाबालिग के साथ बर्बरता की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई। और पुलिस को बुलाया गया। एसडीएम सहित पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम शनिवार सुबह 8 बजे गांव की रहने वाली 13 साल की नाबालिग शौच के लिए पहाड़ी पर गई थी। लेकिन जब काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पहाड़ी पर उसका शव मिला। लड़की के कपड़े फटे हालत में हुए थे और शरीर पर चोट के निशान से आशंका जताई जा रही है कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, एडीएम सहित पुलिस बल ने मोर्चा संभाल। आरोपी की पहचान इंसाफ खान के रुप में की गई है। नाबालिग के पिता का कहना है कि मैंने आज सुबह इंसाफ खान को पहाड़ी की तरफ जाते हुए देखा था। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।