ज्ञान

ऐसा क्यों: महिलाएं आटा गूंथने के बाद उस पर उंगलियों से निशान क्यों बनाती हैं?

Knowledge: आपने देखा होगा महिलाएं जब आटा गूंथती है तो उसे गूंथने के बाद उस पर उंगलियों के निशान बना देती हैं क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों किया जाता है..? आपको बता दें इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है बल्कि एक प्राचीन मान्यता है।

हिंदुओं में पूर्वजों एवं मृत आत्माओं को संतुष्ट करने के लिए पिंड दान किया जाता है। पिंडदान के लिए जब आटे की लोई (जिसे पिंड कहते हैं) बनाई जाती है जो कि बिल्कुल गोल आकार की होती है। इसका मतलब यह होता है कि यह गूंथा हुआ आटा पूर्वजों के लिए है।

इसी कारण जब मनुष्यों के ग्रहण करने के लिए आटा गूंथा जाता है तो उसमें उंगलियों के निशान बनाए जाते हैं। यह निशान इस बात का प्रतीक होते हैं कि यह आटा, लोई या पिंड पूर्वजों के लिए नहीं बल्कि इंसानों के लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!