शिवपुरी

शिवपुरी से जाने को तैयार नही मानसून, रातभर हुई तेज बारिश, फसलों को नुकसान- Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में हो रही बारिश को देखकर यही लग रहा है कि इस बार मानसून शिवपुरी छोड़कर जाने को तैयार नही है। मानसून आषाढ़, श्रावण और भाद्रपक्ष भिगाने के बाद आश्विन और कार्तिक में भी तैयार है।

शहर में इस बार मानसून शुरू होने के बाद से तेज बारिश के चलते कई बार हालात बिगड़े। जिसके चलते जिला प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा था। देर रात से हो रही तेज बारिश को देखते हुए शहर वासी एक बार फिर दहशत में नजर आए। आज रातभर तेज बारिश का दौर जारी रहा।

फसलों को नुकसान

इस समय हो रही बारिश से उन किसानों को नुकसान की संभावना है, जिनकी फसल अभी खेतों में खड़ी है या कटने के बाद खेतों में रखी हुई है। पहले हुई बारिश से उड़द की फसल को भारी नुकसान हुआ है और सोयाबीन की पैदावार पर भी असर पड़ा है। लेकिन अब हो रही बारिश से सोयाबीन की फसल को नुकसान की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!