अंतराष्ट्रीय
Somalia की राजधानी मोगादिशु में Hotel Hayat में आतंकी हमला, 12 लोगों की मौत कई घायल।

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हयात होटल पर आतंकियों ने शुक्रवार रात हमला कर दिया। आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आतंकियों ने होटल में दाखिल होते समय दो धमाके किए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
सुरक्षा बलों ने करीब 20 घंटे तक चले अभियान के बाद बंधकों को मुक्त करा लिया। अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सोमालिया में हुआ हमले का तरीका वैसा ही था जैसे भारत में 26/11 के हमले को अंजाम दिया गया था।