फिजिकल क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक ने अपने घर मे लगाई फांसी, मौत

शिवपुरी। ख़बर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से है जहां एक शराब के आदि युवक ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महया कर ली। रिंकेश की शादी हो गई थी लेकिन उसकी पत्नी युवक की शराब की आदत के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना क्षेत्र के नट के नीम के पास रहने वाले रिंकेश शाक्य उम्र 29 साल पुत्र दाताराम शाक्य की शादी 4 साल पहले भितरवार की रहने वाली युवती से हुई थी, लेकिन उनके कोई संतान नही थी।
बताया गया है कि मृतक की शराब की आदत के चलते आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी बजह से पत्नी 10 महीने पहले मायके चली गई थी। इसके बाद से रिंकेश उसकी बहुत याद करता था। आज रिंकेश ने अपने घर पर माता-पिता से पैसे मांगे थे पैसे न मिलने पर रिंकेश अपने घर के अंदर गया और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।