शिवपुरी

हत्या का खुलासा: प्रेमिका से नही मिलने दिया तो प्यार में पागल प्रेमी ने कर दी प्रेमिका के पति की हत्या

शिवपुरी। बीते कुछ दिन पूर्व पत्थर से सिर कुचल कर की गई हत्या के मामले में पुलिस थाना देहात ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया है।

बीते 17 अप्रैल 2023 को फरियादी मोनू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र रतन सिंह तोमर उम्र 36 साल निवासी ए.बी. रोड तोमर होटल शिवपुरी ने पुलिस को सूचना दी की बांसखेडी के रोड के किनारे एक अज्ञात आदमी की सिर कुचली लाश पडी है। उक्त अज्ञात आदमी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर पटक कर की गई है। सिर पर पत्थर पटकने से चेहरा पहचान में नही आ रहा है।उक्त रिपोर्ट पर से थाना देहात में अज्ञात आरोपीगणो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, घटना स्थल से खून लगे पत्थर व अन्य साक्ष्य एकत्रित किये गये। अगले दिन अज्ञात मृतक की पहचान रविन्द्र जाटव निवासी पहाडखुर्द थाना मायापुर के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्द 5000 रू ईनाम की घोषणा की गई।
सायबर से प्राप्त जानकारियों ,परिवारजनों से पूछताछ एंव घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर हत्या के कारण ज्ञात हुये की मृतक की पत्नि का एक व्यक्ति से पुराना प्रेम प्रसंग था, पता चलने पर मृतक ने प्रेमी का घऱ आना जाना बंद करा दिया था, जिससे करीबन डेढ वर्ष से प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने घर नहीं जा पा रहा था एंव मृतक की पत्नि द्वारा भी प्रेमी आरोपी को मिलने से मना कर दिया गया था।

जिस कारण पत्नी के प्रेमी द्वारा मृतक रविन्द्र जाटव को रास्ते से हटाने का षडयंत्र बनाया जिसमें उसने अपने दो रिश्तेदार एंव रिश्तेदारों के दो मित्रों को 16 अप्रैल को बुलाया और मृतक रविन्द्र जाटव को उसके गांव पहाडखुर्द थाना मायापुर से शराब की पार्टी के बहाने शिवपुरी बुला लिया और प्रेमी आरोपी के दो रिश्तेदार व उनके दो मित्रों ने मृतक को अधिक शराब पिला कर बांसखेडी रोड शिवपुरी ले जाकर पत्थरों से उसका सिर कुचल कर हत्या कर दी और मृतक का मोबाईल, जेब मे रखे कागज व उसकी मोटरसाईकल को लेकर घटना स्थल से भाग गये। मृतक के मोबाईल को एक आरोपी के द्वारा पत्थर से कूट कर टुकडे-टुकड़े कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया। जिससे मृतक की पहचान न की जा सके।

पुलिस ने 24 अप्रैल को दो आरोपियों को दविश देकर ग्राम विजरौनी एवं देवरी थाना इंदार से एंव अगले दिन शेष तीन आरोपियों को ईशागढ जिला अशोकनगर से गिरफ्तार किया गया एंव उनके कब्जे से मृतक की मोटरसाईकल, मृतक का टूटा हुआ मोबाईल, कागजात एंव हत्या में प्रयुक्त आरोपीगणों की दो मोटरसाईकल व मोबाईल बरामद कर अंधे कत्ल का खुलासा किया गया।

इस अंधे कत्ल के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव, उनि के.पी शर्मा,स.उ.नि. विनोद गुर्जर,प्र.आर.86 भगवत चतुर्वेदी,प्र.आ. 255 हरिकृष्ण,प्र.आर.264 सुनील जाट,प्र.आर.342 मोहन सिंह, प्र.आर.180 हृदेश पाराशर, प्र.आर.380 धमेन्द्र सिंह सेंगर, आर. 374 गजेन्द्र सिंह,आर.710 दीपेन्द्र सिंह, आर 511 बदन सिंह , आर 30 गिरार्ज रावत, प्र आ489 चालक सुशील जाट , आर 259 शरद यादव, आर 708 रणवीर सिंह,आर. 246 मनोज गौड, आर.563 लाखन सिंह,आर.683 मनोज सिंह, आर.201 सुनील भार्गव,आर.182 दिनेश सिंह ,प्र.आर. देवेन्द्र सैन( सायबर सैल) की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!