सिर पर पत्थर पटक कर महिला की हत्या, खेत पर घायल अवस्था मे मिली थी, इलाज के दौरान मौत

शिवपुरी। भौती थाना अंतर्गत ग्राम ऊमरी के मजरा कनेरा कनेरी में बीती शाम एक महिला घायल अवस्था में खेत पर पड़ी मिली। महिला के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। महिला को इलाज के लिए मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया था लेकिन वहां उसकी गंभीर स्थिती को देखते हुए उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक महिला का नाम पिंकी परिहार है जो कि ग्राम ऊमरी की निवासी थी। महिला खेती कर अपने परिवार का पालन करती थी। महिला को बीती शाम गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या की गई है। महिला के पति की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर महिला की बेटी जिला अस्पताल पहुंची और 2 व्यक्तियों पर हत्या करने के आरोप लगाए।
मृतक महिला की बेटी का कहना है
मृतक महिला की बेटी मुस्कान का कहना है मेरी मां की हत्या की है, पहले मेरी मां पिछोर में रहती थी, बीते रोज शिवकुमार लोधी और दउआ लोधी आए और कहने लगे की तूने बहुत रह लिया अब पिछोर चल, मां ने कहा मेरी मुंगफली पट रही है मै अभी नही जा रही। इसके बाद वह दूसरी बार आया और बोला चल नही तो मै तूझे जान से मार दूंगा। फिर मैने कहा ऐसे कैसे जान से मार दोगे इसके बाद मां ने कहा कि वो लोग खतरनाक हैं उनसे तू मत बोल इसके बाद वो मेरे पैर मे पत्थर देकर चला गया। इसके बाद मां खेत पर चली गयी और वो पता नही कहां से आकर मेरी मां को मार गए। बेटी का कहना है कि वह जाने से पहले धमकी देकर गए थे कि न आज तू बचेगी न तेरी बेटी बचेगी।