शिवपुरी
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण के लिए 2 सड़कें हुईं स्वीकृत- Shivpuri News

शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी के ग्राम करमांजखुर्द से तानपुर रोड़ लागत 505.81 लाख रूपए 5.10 कि.मी. लम्बाई की तथा 202.73 लाख रूपए की लागत एवं 1.95 कि.मी. की लम्बाई की ग्राम पाटखेड़ा से खैरोना होते हुए मोहनगढ़ रोड़ स्वीकृत कराई है।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार ग्राम करमांजखुर्द से तानपुर मार्ग लम्बाई 5.10 कि.मी. एवं ग्राम पाटखेड़ा से खैरोना होते हुए मोहनगढ़ मार्ग लम्बाई 1.95 कि.मी मार्ग को स्वीकृत कराने के लिए प्रयास किया। जिसके उपरांत स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करके कार्य प्रारंभ किया जायेगा। इन दोनों सड़कों की स्वीकृति मिलने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ रही है। लोक निर्माण विभाग भव्य रोड़ बनने से आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही समय की भी काफी बचत होगी।