शिवपुरी

शिवपुरी में डेंगू से 12 साल के किशोर की मौत, इस साल जिले में डेंगू से मौत का ये पहला मामला

शिवपुरी। शिवपुरी में डेंगू से 12 साल के किशोर की मौत। इस साल जिले में डेंगू से मौत का यह पहला मामला है। शिवपुरी जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 117 है। मृतक को उपचार के लिए ग्वालियर से एम्स दिल्ली के लिए रेफर किया गया था, लेकिन किशोर ने दिल्ली पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी आराध्य त्रिपाठी उम्र 12 साल अभय त्रिपाठी का इकलौता बेटा था। पिता अभय त्रिपाठी ने बताया कि आराध्य की तबीयत 24 अक्टूबर से बिगड़ने लगी तो उसकी शिवपुरी के प्राइवेट हॉस्पिटल में जांच कराई थी। जिसमें प्लेट्स कम होने की पुष्टि हुई जिसके बाद 26 अक्टूबर की रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से 27 अक्टूबर की रात उसे ग्वालियर के कमला राजा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 28 अक्टूबर को ग्वालियर में डेंगू की जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आराध्य की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। कुछ दिनों तक चले इलाज के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो 3 नवंबर की शाम 5 बजे उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। बेटे को लेकर रात 12:30 बजे दिल्ली एम्स पहुंच गए थे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद आराध्य को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!