शिवपुरी

शिवपुरी कलेक्टर, एसपी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली

शिवपुरी। देश भर मे स्वतंत्रा की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी उपलक्ष मे शिवपुरी पुलिस द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान मे जुड़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है । आज दिनांक 11 अगस्त 2022 को कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल द्वारा एक साइकिल रैली निकाली गई।

साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट ,ग्वालियर नाका कमला गंज ,माधव चौक ,गुरुद्वारा ,झांसी झांसी तिराहा होती हुई गुरुद्वारा राजेश्वरी रोड अग्रसेन चौराहा चौराहा होती हुई पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई रैली का उद्देश्य लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान से जोड़ना है एवं इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ भी बनाना है।

उक्त रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण भूरिया ,एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव ,रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव ,थाना प्रभारी कोतवाली ,देहात ,फिजिकल, यातायात एवं पुलिस बल शामिल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!