आध्यात्मिक

माँ दुर्गा इस नवरात्र में हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में होगी वृद्धि

नवरात्रि। इस बार शारदीय नवरात्र पूरे नौ दिन का होगा। 26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे नवरात्र तीन शुभ योग लेकर आ रहे हैं। धन वर्षा, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग में नवरात्र मनाए जाएंगे। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाली होंगी।

नवरात्रि के पूरे 9 दिनों में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जो मनोकामनाओं और कार्यों की सिद्धि करने वाले माने जाते हैं। 26 सितंबर को नवरात्रि का प्रारंभ धन वर्षा योग, सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग में हो रहा है। नवरात्रि के पांचवें दिन यानि 30 सितंबर और सातवें दिन 02 अक्टूबर को भी सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वहीं नवरात्रि के चौथ, छठवें और आठवें दिन रवि योग बन रहा है।

भागवत पुराण के अनुसार जब भी नवरात्र की शुरुआत सोमवार से होती है, तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, जो बहुत शुभ माना जाता है। मां अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख समृद्धि लेकर आती हैं। इससे देश में आर्थिक समृद्धि के साथ ज्ञान की वृद्धि होगी।

इस बार अधिक वर्षा होगी, जिससे चारों ओर हरियाली, देश में अन्न के भंडार भरे रहने के साथ ही धन धान्य में वृद्धि होगी। मां की विदाई पांच अक्टूबर बुधवार को होगी, यह भी संयोग है बुधवार को मां की विदाई भी हाथी पर होगी। इस तरह मां के आगमन और प्रस्थान दोनों ही समय शुभता का संदेश दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!