मध्यप्रदेश

मकर संक्रांति का पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है, 2 दिन होगा स्नान, शास्त्रों के अनुसार किस दिन मनाएं पर्व

सुबह-सुबह स्नान कर सूर्य की आराधना करने का पर्व मकर संक्राति इस वर्ष दो दिन मनाया जा रहा है जिसके 14 और 15 जनवरी को नर्मदा स्नान होगा। बीते कई वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक तरीके से 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने वाले 14 जनवरी को मना रहे हैं वहीं धर्मशास्त्र के अनुसार 15 जनवरी को पर्व मनाया जाएगा।

बीते कई वर्षों से मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाते हुए इस दिन को ही स्नान, दान किया जाता रहा है। इसी मान्यता को मानते हुए कुछ लोग 14 जनवरी को संक्रांति पर्व मनाएंगे। वहीं धर्मशास्त्रों के अनुसार 14 जनवरी को रात्रि 8.50 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिसके चलते 15 जनवरी रविवार को मकर संक्रांति का पुण्य पर्वकाल होगा। जिसमें मुख्य स्नान होगा। इस दिन तिल से बनी खाद्य सामग्री, कंबल, ऊनी वस्त्र, चावल, मूंग की दाल आदि के दान का विशेष महत्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!