मनोरंजन

भारत ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज़ में 1-1 से बराबर, रोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

नागपुर। भारत ने शुक्रवार को नागपुर में खेले गए दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है और 3 मैच की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली। मैदान गीला होने के कारण मैच 8 ओवर का कर दिया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 90/5 का स्कोर बनाया था। भारत ने रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी के चलते 20 गेंद में नाबाद 46 रन की बदौलत 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड:
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए दूसरे टी-20 में रोहित ने अपना पहला छक्का लगाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी जो टी-20 में उनका 173वां छक्का है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल को पछाड़ते हुए यह मुकाम हांसिल किया है जिन्होंने 117 टी-20 पारियों में 172 छक्के लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!