बड़ी ख़बर: मजदूरों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटे, 2 की मौत 2 दर्जन से अधिक घायल- Shivpuri News

शिवपुरी। बड़ी खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मढा की घाटी से है जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे करीब 30 लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में एक महिला सहित मासूम की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र और कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम उमाऊ और आसपास के ग्रामीण आदिवासी परिवार ट्रेक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर करीब 50 की संख्या में मिर्ची की पौध लगाने सेसई ग्राम जा रहे थे। तभी मढा की घाटी पर ट्रेक्टर ड्राइवर अभिषेक करण उम्र 18 साल निवासी सेसई ने घाटी पर ट्रेक्टर न्यूट्रल कर दिया जिसके बाद ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली ट्रेक्टर से दूर जा गिरी। हादसे में 35 वर्षीय मचला आदिवासी और कृष्णा पुत्री ब्रजभान आदिवासी उम्र 3 साल की मौत हो गई।
हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं, तोरण आदिवासी(40), रोशनी(18), पूनम(30), भागवती(17), निशा(15), रमाबाई(40), गज्जू(55), संतोष(12), मनीष(14), खुशबू(14), रामश्री(45), देशराज(26), त्रिवेणी(25), मंगल सिंह(40) आदि गंभीर घायल हैं।