शिवपुरी
बाढ़ या जलभराव से कोई समस्या होने पर आम जन इस नम्बर पर करें संपर्क- shivpuri news

शिवपुरी। जिले में बाढ़, अतिवृष्टि आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07492-233881 है। ईमेल आईडी slrshivpuri@gmail.com है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश ढोडी को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय किया गया है। किसी क्षेत्र में जलभराव एवं अतिवृष्टि से कोई समस्या होने पर कोई भी नागरिक इसी नंबर पर अपनी समस्या बता सकता है।