फिजिकल रोड पर बुलेट और बाइक की आमने सामने की भिडंत मे बाइक सवार गंभीर घायल, सड़क पर बिखरा खून

शिवपुरी। शहर के फिजिकल रोड पर आज एक तेज रफ्तार बुलेट चालक ने सामने से आ रहे बाइक बाइक चालक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बुलेट चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क खून से रंग गई। हादसे में घायल दोनों युवकों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बल्ली कुशवाह निवासी शांति नगर माधव चौक पर रोड किनारे फूल माला बेचने का काम करता है। आज दोपहर जब वह अपने घर से दुकान जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट चालक अर्जुन रावत ने फिजिकल रोड पर दौलत सिंह के होटल के पास बल्ली को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। बल्ली के सिर में गंभीर चोट आई है वहीं अर्जुन को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बल्ली कुशवाह को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि यही बुलेट चालक अर्जुन रावत कुछ दिन पहले सांसद के पी यादव के काफिले मे चल रही पुलिस की गाडी से टकरा गया था। उस हादसे में भी अर्जुन को मामूली चोटें आई थीं। बताया गया है कि आज अर्जुन अपनी किसी महिला मित्र को लेने बुलेट को तेज रफ्तार से चलाते हुए कॉलेज की ओर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।