फतेहपुर रोड़ स्थित क्लीनिक से बिहार पुलिस ने बंगाली डॉक्टर को किया गिरफ्तार- Shivpuri News

शिवपुरी। बिहार से आई पुलिस की टीम ने शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर रोड से एक बंगाली डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर बिहार में आइटी एक्ट के मामले में आरोपित था। बिहार पुलिस आरोपित डाक्टर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहार के भोजपुर जिले के नावदा थाने की पुलिस टीम शिवपुरी पहुंची। यहां कोतवाली थाने से सहयोगी बल लेकर फतेहपुर रोड पर अंबे क्लीनिक पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने डा. ए कुमार को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर पर आइटी एक्ट का मामला दर्ज है। डा. कुमार यहां पिछले एक साल से क्लीनिक चला रहा था। उस पर क्या आरोप हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया बताया कि बिहार की पुलिस टीम ने थाने आकर सहयोग मांगा था। वह हमने उपलब्ध करा दिया। डॉक्टर पर आइटी एक्ट का कोई मामला चल रहा है।