शिवपुरी

दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, आज था नाम वापसी का अंतिम दिन

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 04 गुना संसदीय क्षेत्र में प्राप्त हुए नामांकन पत्रों के उपरांत 17 उम्मीदवार थे जिसमें से 22 अप्रैल को दो उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने के पश्चात अब 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले विधिमान्य अभ्यार्थियों की सूची:

1 ज्योतिरादित्य सिंधिया – भारतीय जनता पार्टी – जिला ग्वालियर
2 यादवेंद्र सिंह – इंडियन नेशनल कांग्रेस – जिला अशोकनगर
3 धनीराम – बहुजन समाज पार्टी – ग्राम सतेरिया जिला शिवपुरी
4 करन सिंह – आजाद समाज पार्टी – दुर्गापुर बामौर जिला शिवपुरी
5 मनीष श्रीवास्तव – कम्युनिस्ट – वार्ड क्रमांक 17 गुना
6 महेंद्र जैन – भारतीय राजनीतिक विकल्प पार्टी – वार्ड क्रमांक10 कृष्णपुरम शिवपुरी
7 मोहम्मद जावेद अंसारी – राष्ट्रीय जन सेवा पार्टी – चंदेरी
8 दशरथ सिंह चौहान – राष्ट्रीय समाज पार्टी – पिछोर जिला शिवपुरी
9 किसना – निर्दलीय – ग्राम बड़ागांव अशोकनगर
10 राकेश कुमार जैन – निर्दलीय – वार्ड 5 कोर्ट रोड शिवपुरी
11 गजानंद कुशवाह – निर्दलीय – गुना
12 हेमंत सिंह कुशवाहा – निर्दलीय – वार्ड क्रमांक 7 गुना
13 कंछेदी लाल – महानवादी पार्टी – ग्राम डेगरा विदिशा
14 मोहन कैथोरिया – निर्दलीय – बीना
15 मनमोहन शर्मा – निर्दलीय – मुरैना

इन उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चंद्रजीत सिंह यादव तथा मनोज शिवकुमार मिश्रा द्वारा नाम वापस लिया गया है। जिससे अब 15 प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!