दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दोज के पर्व को शास्त्रों के अनुसार किस दिन मनाएं, पढ़ें

धनतेरस: विवरण निर्णय सागर पंचांग अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 2 दिन प्रदोष व्यापिनी है इससे जनता में भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है। इसके संबंध में शास्त्रीय व्यवस्था है कि यदि त्रयोदशी 2 दिन प्रदोष व्यापिनी हो तो द्वितीय दिन ही प्रदोष व्रत करना चाहिए एवं इसी शास्त्रीय आधार पर धनतेरस का पर्व भी दूसरे दिन अर्थात कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी रविवार दिनांक 23 /10/2022 को मनाया जाएगा।
नरक चतुर्दशी:- नरक एवं रूप चतुर्दशी अरुणोदय व्यापिनी बनाई जाती है कार्तिक कृष्ण पक्ष 14 सोमवार दिनांक 24/10/ 2022 को चतुर्दशी अरुणोदय व्यापिनी है अर्थात इस दिन सूर्योदय पूर्व अरुणोदय में चौदस होने से इसी दिन नरक चतुर्दशी एवं रूप चतुर्दशी बनाई जाएगी
दीपावली:- कार्तिक कृष्ण पक्ष को प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है इस वर्ष प्रदोष व्यापिनी अमावस्या कार्तिक कृष्ण पक्ष 14 सोमवार दिनांक 24 /10/2022 को होने से इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी
अन्नकूट गोवर्धन पूजा:- 25 /10 /2022 को सूर्य ग्रहण होने से 26/10 /2022 को अन्नकूट गोवर्धन पूजा के पर्व मनाना शास्त्र सम्मत होगा इसी दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।