जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह आज शिवपुरी में

शिवपुरी। जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसी सिलावट आज 28 अक्टूबर को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री सिलावट 28 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत शिवपुरी रेलवे स्टेशन से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंत्री भारत सिंह कुशवाह
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग मंत्री भारत सिंह कुशवाह आज 28 अक्टूबर को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री भारत सिंह कुशवाह 28 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।