शिवपुरी

घर से गायब युवक का शव कर्बला पुल के नीचे अर्धनग्न अवस्था मे मिला, अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्बला पुल के नीचे आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त नितिन शर्मा निवासी अशोक विहार के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मृतक नितिन शर्मा अपने परिवार से अलग अशोक विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था बीते दिन सुबह 5 बजे घर से निकला था जिसके बाद दोपहर में पत्नि अर्चना शर्मा ने कई बार फोन किया लेकिन फोन लगातार बन्द जा रहा था। देर शाम तक जब नितिन घर नही पहुंचा तो अर्चना ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई थी साथ ही एक महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक जाहिर किया था।

आज सुबह नितिन का अर्धनग्न शव कर्बला पुल के नीचे राहगीर ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के गले पर निशान और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को कर्बला में फेंका गया है। युवक के पास उसका मोबाइल फोन और कपड़े भी नही मिले हैं। वहीं पुलिस उस महिला को राउंडअप कर उससे पूछताछ कर रही है जिससे युवक के अवैध संबंध बताए जा रहे थे। महिला किसी मंदिर के बाहर फूल बेचने का काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!