गर्भवती भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, भाभी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

श्योपुर। विजयपुर में रिश्तो को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला के देवर ने भाभी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। एक तरफ से रिश्ते में आरोपित छोटी बहन का पति भी है। बताया गया है कि महिला 2 माह की गर्भवती भी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी गांव निवासी 35 वर्षीय महिला बीती रात को अकेली घर में सो रही थी, तभी महिला के देवर ने भाभी के साथ मंगलवार बुधवार की रात करीब 2 बजे घर मे अकेला पाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला का पति अन्य राज्य में मजदूरी करने गया हुआ था।
पीड़ित महिला के अनुसार महिला 2 माह की गर्भवती बताई जा रही है। वही इस मामले की विवेचना कर रही ओछापुरा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के साथ में दुष्कर्म हुआ है एवं शरीर पर अन्य जगह चोटें भी आई हुई हैं। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।