शिवपुरी
खेलते समय तेल की कढ़ाही में गिरने से 2 मासूम झुलसीं, उपचार जारी- Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के महाराणा प्रताप कॉलोनी से हैं जहां आज सुबह घर पर सब्जी बनाते समय आग पर रखी कढ़ाही में गिरने से 2 मासूम झुलस गईं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मनोज राठौर निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी के घर पर आज सुबह सब्जी बन रही थी, तभी आग पर चढ़ी तेल की कढ़ाही में वहीं पास में खेल रहीं उसकी बेटियां हिमांसी उम्र 8 साल और प्रिंसी उम्र 6 साल जा गिरीं। हादसे में बच्चियां झुलस गईं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।