कलेक्टर हो कि ढोर हो, बेबकूफ आदमी, दो रुपये की अक्ल नही है, विधायक के कलेक्टर को अपशब्द
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से बीएसपी विधायक रामबाई एक बार फिर अपने बोल के चलते चर्चा में हैं। इस बार विधायक ने दमोह कलेक्टर को कहा, कलेक्टर हो कि ढोर हो, बेबकूफ आदमी, दो रुपये की अक्ल नही है। विधायक के शब्दों को अनसुना कर कलेक्टर अपने चैंबर में चले जाते हैं। इस मामले में कलेक्टर ने शिकायत की बात कही है।
जानकारी के अनुसार दमोह जिले के पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची थीं लेकिन इस शिविर में प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे। इस बात पर गुस्से में विधायक रामबाई उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं के सामने विधायक ने कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर कलेक्टर पर गुस्सा फूटा।
जिसके बाद विधायक ने महिलाओं की समस्या बताई तो कलेक्टर ने नियमों की बात कहकर चेक कर लेने की बात कही। कलेक्टर की इस बात पर विधायक भड़क गईं और कहा “आँख फूट गईं क्या, कलेक्टर हो कि ढोर हो, बेबकूफ आदमी, क्यों कलेक्टर की कुर्सी पर बैठे हो इतना तरीका नही है तो, अपने घर बैठो, ये चेक कराने कि बात है ये कलेक्टर है या बेबकूफ है, अक्ल ही नही है दो रुपये की” विधायक के अपशब्द सुनकर कलेक्टर अपने चैंबर में अंदर चले जाते हैं। वहीं कलेक्टर ने इस घटना की शिकायत करने की बात कही है।