मध्यप्रदेश

ओलावृष्टि और बारिश से 50% से अधिक फसलों के नुकसान पर 32 हजार प्रति हेक्टेयर की राशि मिलेगी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विदिशा। जिले के ओलावृष्टि एवं अतिवर्षा से प्रभावित विभिन्न ग्रामों में फसलों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकटग्रस्त किसानों को सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा आज मैं ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। मैंने पहले ही फसल सर्वे के आदेश दे दिए हैं। हर किसान के खेत का ईमानदारी से सर्वे होगा। गेँहू, चना, मसूर, सरसों और हार्टिकल्चर सहित सभी फसलों का सर्वे होगा। किसानों को राहत देने के लिए उदारतापूर्वक सर्वे हो, कोई कोताही न हो।

मेरे किसान भाइयों-बहनों, इसके साथ ही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित कर दी जायेगी। कर्ज का ब्याज भी सरकार ही भरवाएगी। पशुओं के नुकसान के लिए भी राहत राशि हम देंगे।

किसान खेत में सिर्फ पानी नहीं अपने खून-पसीने की बूंदे भी टपकते हैं तब जाकर घर में अन्न के दाने आते हैं। लेकिन फसल आने से पहले यदि प्राकृतिक आपदा आ जाए तो किसान बुरी तरह टूट जाता है।

हमने तय किया है कि 50% से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर ₹32 हजार की राहत राशि देंगे। सिर्फ फसल ही नहीं अन्य नुकसान की भी पूर्ति की जाएगी। गाय-भैंस की मृत्यु होने पर ₹37 हजार, भेड़-बकरी की हानि होने पर ₹4 हजार देंगे। बछड़ा-बछिया पर ₹20 हजार और मुर्गा-मुर्गी की हानि होने पर प्रति मुर्गा-मुर्गी ₹100 दिए जाएंगे। मकानों के नुकसान की भी भरपाई की जाएगी।

फसल बीमा योजना की कार्रवाई भी तत्काल प्रारंभ कर दी गई है। राहत राशि और फसल बीमा योजना दोनों को मिलाकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिन किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान होगा उनकी कर्ज वसूली स्थगित कर दी जाएगी और ब्याज सरकार भरवाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!